कानपुर में AIMIM उतारेगी उम्मीदवार, ओवैसी बोले- मैं खुद प्रचार करने आऊंगा
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कानपुर में रैली के दौरान एलान किया है कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में मजलिस अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा, "मैं कानपुर में आपके इलाके में पैदल दौरा भी करूंगा, चाहे वो 10 मिनट का ही क्यों न हो। मैं गली-कूचों में जाऊंगा...मजलिस के अपने-अपने वोट का इस्तेमाल करिए और अपनी पार्टी को मजबूत करिए।"