AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में बीजेपी की टिप्पणी पर मज़ाकिया अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने राहुल गांधी को 'ऐंटी इंडिया पगलू' कहा था। इस पर ओवैसी ने खुद को 'बीवी पगलू' बताते हुए कहा कि उनकी पत्नी और बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुकून की ज़िंदगी जीनी है तो उनकी बात पर यकीन करें।