ओवरटाइम से मना करने पर कंपनी ने महिला को नौकरी से निकाला, सहकर्मी बोला- उसे रोते हुए देखा
एक रेडिट यूज़र ने बताया है कि ओवरटाइम काम करने से मना करने के बाद मल्टीनैशनल कंपनी ने उसकी एक महिला सहकर्मी को बजट कटौती का हवाला देते हुए नौकरी से निकाल दिया। यूज़र ने बताया, "वह कंपनी में 3.5 साल से थी...मैंने उसे ऑफिस से रोते हुए जाते देखा...वह 'यस सर' और चापलूसी करने वाले लोगों जैसी नहीं थी।"