ओवरसाइज़ बैट का इस्तेमाल करने के दोषी पाए गए बल्लेबाज़ खुशी, काउंटी टीम एसेक्स के 12 अंक कटे
एसेक्स के बल्लेबाज़ फिरोज़ खुशी को 5 महीने पहले नॉटिंघमशायर के खिलाफ काउंटी मैच में ओवरसाइज़ बैट का इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया है। इसके बाद एसेक्स के 12-अंक काटे गए हैं। एसेक्स के प्रेसिडेंट कीथ फ्लेचर ने कहा, "इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड मूर्ख है।" अब एसेक्स काउंटी चैंपियनशिप खिताब की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है।