ओवरसीज़ वर्ज़न से 6 मिनट छोटा होगा 'धुरंधर-2' का भारतीय वर्ज़न

CBFC ने 'धुरंधर: द रिवेंज' के भारतीय वर्ज़न को ओवरसीज़ वर्ज़न के मुकाबले करीब 6 मिनट काटकर 'A' सर्टिफिकेट दिया है। कुल 21 बदलाव हुए हैं जिनमें आंख फोड़ना, सिर पर हथौड़ा मारना, सीमेंट ब्लॉक से हमला और सिर काटकर लात मारने वाले सीन हटाए/छोटे किए गए। भारत में रनटाइम 3:49:36 रह गया जबकि विदेशों में फिल्म अनकट रिलीज़ होगी।

Load More