ओवरहीट करता है लैपटॉप, इन तरीकों से कर सकते हैं ठीक
कई बार काम करते समय लैपटॉप ओवरहीट करने लगता है जिसके प्रमुख कारण एयर वेंट्स का ब्लॉक होना, थर्मल पेस्ट और कूलिंग फैन का खराब होना व हैवी सॉफ्टवेयर और ऐप्स का ओवरलोड होना है। रेगुलर लैपटॉप की सफाई करने, बैकग्राउंड में चलने वाले गैर-ज़रूरी ऐप्स को बंद करने और नया कूलिंग फैन लगाने से यह समस्या सही हो जाएगी।