ओवल टेस्ट मैच के दूसरे दिन सिर पर सफेद पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरे इंग्लिश खिलाड़ी?
इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज़ के ओवल में हो रहे आखिरी मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को सभी इंग्लिश खिलाड़ी सिर पर सफेद पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। दरअसल, यह श्रद्धांजलि इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज़ ग्राहम थोर्प को दी गई जिनका निधन 4-अगस्त 2024 को हुआ था। वहीं, 1-अगस्त को उनके जन्मदिन पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के तहत यह जेस्चर किया गया।