ओवल में छाए सिराज ने टेस्ट रैंकिंग में लगाई 12 पायदानों की छलांग

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में 9-विकेट लेकर छाए भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने आईसीसी टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में 12 पायदानों की छलांग लगाकर 15वां स्थान हासिल किया है। यह उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग है। वहीं, ओवल टेस्ट में 8-विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा 25 पायदान कूदकर टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में 59वें स्थान पर आ गए हैं।

Load More