ओवैसी की यात्रा के दौरान वंदे भारत ट्रेन पर नहीं हुआ पथराव: एआईएमआईएम के दावे पर रेलवे
रेलवे ने एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के उस दावे को खारिज किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की यात्रा के दौरान गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाज़ी की गई है। पश्चिम रेलवे के पुलिस अधीक्षक राजेश परमार के मुताबिक, पटरी के पास मेंटेनेंस कार्य के चलते कुछ गिट्टियां ट्रेन की खिड़की से टकराई थीं।