ओवैसी के सफर के दौरान गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुआ पथराव: एआईएमआईएम
एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने सोमवार रात ट्वीट कर बताया कि पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के सफर के दौरान गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया। उन्होंने बताया, "अहमदाबाद से सूरत जाते समय...लोगों ने पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया।" पठान ने कहा, "प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) जी...पत्थर मारो या गोली चलाओ...यह हक की आवाज़...नहीं रुकेगी।"