ओवैसी ने की नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग, कहा- पीएम को हमारी तकलीफ सुननी चाहिए
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के मामले में पार्टी से निलंबित बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) की विदेश नीति की नाकामी है कि बाहरी देशों की आपत्ति के बाद शर्मा को पार्टी से निकाला गया। बकौल ओवैसी, प्रधानमंत्री को हमारी (मुसलमान) बात सुननी चाहिए।