ओशो द्वारा दी गई माला को तोड़कर कमोड में डाल दिया था: उनसे संबंध खत्म करने पर महेश भट्ट
फिल्ममेकर महेश भट्ट ने कहा है कि एक समय में वह आध्यात्मिक गुरु ओशो रजनीश के भक्त थे और बाद में उन्होंने रिश्ता तोड़ लिया था। उन्होंने बताया, "मैंने (उनकी दी हुई) माला को तोड़कर कमोड में डाल दिया था। (दिवंगत ऐक्टर) विनोद खन्ना ने फोन कर बताया था कि भगवान (ओशो) ने मुझे बर्बाद करने की धमकी दी है।"