ओसिफिकेशन टेस्ट से हुई पुष्टि, नाबालिग नहीं है बाबा सिद्दीकी हत्या केस का आरोपी
एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में एक आरोपी धर्मराज कश्यप का मुंबई पुलिस ने ओसिफिकेशन टेस्ट करवाया है जिसके बाद पुष्टि की गई कि वह नाबालिग नहीं है। दरअसल, कश्यप के वकील ने दावा किया था कि वह अभी नाबालिग है। इसके बाद मुंबई की अदालत ने ओसिफिकेशन टेस्ट करवाने का आदेश दे दिया था।