औद्योगिक उत्पादन सूचकांक की वृद्धि दर फरवरी में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर 5.7% पर पहुंची
केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की वृद्धि दर फरवरी में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर 5.7% पर पहुंच गई है। फरवरी में रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और टीवी जैसी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स वस्तुओं के उत्पादन में 12.3% और खनन क्षेत्र के उत्पादन में 8% की वृद्धि दर्ज की गई।