औरंगज़ेब की कब्र से जुड़े विवाद पर क्या है आरएसएस का रुख?
आरएसएस प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने औरंगज़ेब की कब्र पर जारी विवाद के बीच कब्र हटाने से जुड़े सवाल पर कहा है, "आज औरंगज़ेब प्रासंगिक नहीं है।" उन्होंने कहा कि यह मुद्दा आज प्रासंगिक नहीं है और किसी भी प्रकार की हिंसा समाज के लिए सही नहीं है। गौरतलब है, वीएचपी और बजरंग दल ने कब्र हटाने की मांग की है।