औरंगज़ेब की कब्र हटाने से ज़्यादा संभाजी महाराज का स्मारक बनाना ज़रूरी: रामदास आठवले
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि औरंगज़ेब की कब्र हटाने से कोई समाधान नहीं निकलने वाला है। उन्होंने कहा, "कब्र हटाना उतना ज़रूरी नहीं है जितना वहां पर छत्रपति संभाजी महाराज का स्मारक बनाना है।" उन्होंने आगे कहा, "हमें संभाजी महाराज की विचारधारा को आगे बढ़ाना चाहिए लेकिन साथ ही देश में शांति बनाए रखना भी ज़रूरी है।"