औरंगज़ेब ने फटे हुए कपड़ों में लाए गए दारा शिकोह का सिर कटवाकर दिल्ली में घुमाया था धड़
फ्रेंच इतिहासकार फ्रांसुआ बर्नियर ने अपनी किताब 'ट्रैवल्स इन द मुगल इंडिया' में बताया है कि मुगल शहज़ादे दारा शिकोह को 1658 में सामूगढ़ की लड़ाई हारने के बाद अफगानिस्तान से फटे हुए कपड़ों में दिल्ली लाया गया था। इसके बाद औरंगज़ेब ने दारा का सिर काटवाकर उसके धड़ को हाथी पर रखकर दिल्ली की गलियों में घुमाया था।