और महंगा हुआ सोना, पहली बार ₹1.13 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में सोने की कीमत बुधवार को ₹250 बढ़कर ₹1,13,000 प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले सोना मंगलवार को ₹5,080 चढ़कर ₹1,12,750 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ चुकी चांदी ₹300 सस्ती होकर ₹1,28,500/किलोग्राम की हो गई है।