कांकेर में 32 वर्षीय एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
कांकेर (छत्तीसगढ़) में एसएसबी के 32 वर्षीय एक जवान ने मंगलवार को अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मृतक जवान मेरठ (यूपी) का रहने वाला था।