DRC में अज्ञात बीमारी से 50+ लोगों की मौत, लक्षण व मौत के बीच केवल 48 घंटे का अंतर
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में अज्ञात बीमारी से अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बिकोरो अस्पताल के चिकित्सा निदेशक और क्षेत्रीय निगरानी केंद्र प्रमुख सर्ज नगालेबेटो ने बताया कि अधिकांश मामलों में लक्षण दिखने और मौत के बीच का अंतर केवल 48-घंटे का है। 21 जनवरी से अब तक 419 मामले सामने आए हैं।