किंग चार्ल्स ने कीअर स्टार्मर को नियुक्त किया यूके का प्रधानमंत्री
यूके के किंग चार्ल्स ने शुक्रवार को लेबर पार्टी के नेता कीअर स्टार्मर को आधिकारिक रूप से यूके के नए प्रधानमंत्री के तौर पर नियुक्त किया। इससे पहले किंग ने ऋषि सुनक का प्रधानमंत्री पद का इस्तीफा स्वीकार किया था। स्टार्मर ने अपने विजयी भाषण में कहा, "लेबर पार्टी देश की सेवा करने के लिए तैयार है...अब बदलाव शुरू होगा।"