कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताए वे 7 बिंदु जो बताते हैं कि 'हर भारतीय का जीवन हो रहा है बर्बाद'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वे 7 बिंदु बताए हैं जो बताते हैं कि 'भारतीय नागरिकों का जीवन बर्बाद हो रहा' है। उन्होंने लिखा, "गोल्ड लोन में 50% व गोल्ड लोन एनपीए में 30% बढ़ोतरी...वस्तुओं व सेवाओं की खपत में कमी...घटती कार बिक्री...वेतन में केवल 0.8% की चक्रवृद्धि वार्षिक दर से वृद्धि। खाद्य मुद्रास्फीति। घरेलू देनदारियां जीडीपी का 6.4% होना।"