कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर शेयर किए 7 बिंदु
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर 'X' पर 7 बिंदु शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री जी...गरीब व मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने के लिए आपकी सरकार जनविरोधी बजट लाई। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले हुए...सेना के कई बहादुरों को शहादत देनी पड़ी। एनईईटी पेपर लीक घोटाला हुआ।"