कांग्रेस ने भोजनालयों से जुड़ा फरमान देने वाले हिमाचल के मंत्री को लगाई फटकार: रिपोर्ट
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में यूपी की तर्ज़ पर भोजनालयों और फास्ट-फूड रेहड़ियों पर मालिकों की आईडी लगाने का फरमान देने वाले मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली बुलाकर फटकार लगाई है। बकौल रिपोर्ट, सिंह से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नाराज़ हैं। कांग्रेस ने यूपी सरकार के ऐसे ही आदेश का विरोध किया था।