कांग्रेस और नैशनल कॉन्फ्रेंस ने J&K विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची
जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों और नैशनल कॉन्फ्रेंस ने 18 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस ने पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर को डोरू से मैदान में उतारा है। नैशनल कॉन्फ्रेंस की लिस्ट में दो हिंदू प्रत्याशियों में रामबन से अर्जुन सिंह राजू को टिकट दिया गया।