कांग्रेस और सपा ने नितिन नवीन पर लगाया सावन में मांसाहार खाने का आरोप, बीजेपी ने दिया जवाब
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर कांग्रेस और सपा ने सावन के महीने में मांसाहार खाने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने जवाब देते हुए X पर लिखा, "दावा किया है तो सबूत दीजिए, वरना माफी मांगिए! आंध्र प्रदेश दौरे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्थानीय पारंपरिक 100% शाकाहारी व्यंजन जैसे कच्चे कटहल की सब्ज़ी (पनासा मुक्कालू) खाई।"