कांग्रेस को असम में लगा तगड़ा झटका, गौरव गोगोई की हुई करारी हार
असम विधानसभा चुनाव में जोरहाट सीट पर प्रदेश कांग्रेस चीफ गोरव गोगोई की करारी हार हुई है। बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने उन्हें 23,000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से हराया है। प्रदेश की मतगणना के रुझानों में बीजेपी 126 में से लगभग 80 सीटें जीतती दिख रही है और सत्ता में वापसी करने जा रही है।