कांग्रेस की कमिटी ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली में हार के लिए AAP को बताया ज़िम्मेदार: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के एक सोर्स ने बताया है कि कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमिटी ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली में हार के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को ज़िम्मेदार ठहराया है। बकौल रिपोर्ट्स, उम्मीदवारों ने कमिटी को बताया कि 'आप' ने चुनाव के वक्त अपने कैडर को कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए काम ना करने के निर्देश दिए थे।