कांग्रेस का दावा- NEET पर बात रखने के दौरान राहुल का माइक किया गया बंद; स्पीकर ने दिया जवाब
लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सांसदों ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जब सदन में एनईईटी पर अपनी बात रखना चाह रहे थे तब उनका माइक बंद कर दिया गया और युवाओं की आवाज़ दबाने की कोशिश की गई। इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "मैं माइक बंद नहीं करता हूं। यहां कोई बटन नहीं होता।"