कांग्रेस के साथ मतभेदों के बीच शशि थरूर ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर दिया जवाब
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी के साथ मतभेदों के बीच 'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने इसकी वजह विचारधारा में अंतर होना बताया। पार्टी में चल रही खींचतान पर उन्होंने कहा, "पार्टी में कुछ लोग मेरा विरोध करते हैं...लेकिन मैं भारत व केरल के भविष्य के लिए बोलता हूं।"