कांग्रेस के सभी लोकसभा सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
कांग्रेस के 99 लोकसभा सांसदों को अयोग्य घोषित करने और पार्टी का पंजीकरण रद्द करने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर जारी गारंटी कार्ड में गरीब, पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों को ₹8500/माह देने का वादा कर वोट के लिए लालच दिया था।