कांग्रेस घोषणा करे- जब तक बैलेट पेपर से चुनाव नहीं होते, वे नहीं लड़ेंगे: ओडिशा के मंत्री
ओडिशा के मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ईवीएम की प्रमाणिकता और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाने को लेकर कहा है, "कांग्रेस को घोषणा करनी चाहिए...जब तक बैलेट पेपर से चुनाव नहीं होते, वो चुनाव का बहिष्कार करेंगे।" उन्होंने कहा, "अगर चुनावी प्रक्रिया से दिक्कत है तो प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से जीतीं...वह इस्तीफा दे दें।"