कांग्रेस ने 15 साल तक असम के स्वास्थ्य बजट से हर साल ₹150 करोड़ 'हड़पे': अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 10 साल पहले असम की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था बदहाल थी। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल तक असम के स्वास्थ्य बजट से हर साल ₹150 करोड़ हड़पे। बकौल शाह, बीजेपी समाज में हाशिए के वर्गों के लिए सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में काम करती है।