कांग्रेस ने CEC पर लगाया चुनाव आयोग हाईजैक करने का आरोप, कहा- रद्द हो दिल्ली व हरियाणा चुनाव
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग हाईजैक करने का आरोप लगाया और दिल्ली-हरियाणा चुनाव रद्द करने की मांग की। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो चुनाव आयुक्तों ने फॉर्म 6 में अवैध बदलाव समेत 14 मौकों पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।