कांग्रेस ने NGT से की ग्रेट निकोबार परियोजना की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लोकसभा में 16 ट्रिब्यूनल्स में सुधार से जुड़े ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म बिल पर चर्चा से पहले नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) से ग्रेट निकोबार परियोजना की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के आधार पर अधिकरण को पर्यावरण के लिए विनाशकारी परियोजना को मंज़ूरी देने के लिए मज़बूर होना पड़ा।