कांग्रेस ने तेलंगाना में राज्यसभा उप-चुनाव के लिए अभिषेक सिंघवी को बनाया कैंडिडेट
तेलंगाना में होने वाले राज्यसभा उप-चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिंघवी की उम्मीदवारी को मंज़ूरी दी है। यह सीट बीआरएस सांसद के. केशव राव के इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने के बाद खाली हुई थी और अभी उनका 2 साल का कार्यकाल बचा हुआ था।