कांग्रेस ने दिल्ली के लिए किया 300 यूनिट मुफ्त बिजली व ₹500 में गैस सिलिंडर का वादा
कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव को लेकर 'महंगाई मुक्ति योजना' के तहत ₹500 में गैस सिलिंडर व फ्री राशन किट देने का वादा किया है। पार्टी ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की है। कांग्रेस के पोस्टर में राशन किट में 2 किलो चीनी, 1 किलो तेल, 6 किलो दाल व 250 ग्राम चाय देने का वादा है।