कांग्रेस ने दिल्ली रैली में 10 लाख लोगों के आने का किया दावा, BJP ने ड्रोन फुटेज से किया पलटवार
कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली के रामलीला मैदान में I.N.D.I.A. गठबंधन की रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया। इस पर BJP सांसद संबित पात्रा ने ड्रोन वीडियो शेयर कर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 28,000 कुर्सियों में 5,000-7,000 खाली थीं। पात्रा ने कांग्रेस पर 'ट्रिक फोटोग्राफी' से ज़्यादा भीड़ दिखाने का आरोप लगाया है।