कांग्रेस ने पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के बीच उनसे पूछे उनके संसदीय क्षेत्र से जुड़े 9 सवाल
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी (यूपी) के दौरे के बीच उनसे वाराणसी से जुड़े 9 सवाल पूछे हैं। जयराम ने पीएम मोदी से वाराणसी में '33 उम्मीदवारों का नामांकन खारिज किए जाने, गंगा नदी में प्रदूषण, वाराणसी पोर्ट फेल होने, मैला ढोने से 25 लोगों की मौत' से जुड़े सवाल पूछे हैं।