कांग्रेस ने बदला पंजाब का प्रभारी, भूपेश बघेल की जगह अब सचिन पायलट को दी ज़िम्मेदारी
पंजाब में विधानसभा चुनाव-2027 से पहले कांग्रेस ने प्रदेश का प्रभारी बदल दिया है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की जगह अब सचिन पायलट को महासचिव प्रभारी के रूप में ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीं, बघेल को असम में महासचिव प्रभारी के तौर पर नई ज़िम्मेदारी मिली है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के प्रभारी भी बदले गए हैं।