कांग्रेस ने याद दिलाया जातिगत जनगणना को लेकर पीएम मोदी का 'अर्बन नक्सल' वाला बयान
कांग्रेस ने जातिगत जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'अर्बन नक्सल' वाला बयान याद दिलाया है। प्रधानमंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कांग्रेस का समाजिक-आर्थिक सर्वे और जातिगत जनगणना वाला विचार निजी संपत्ति के अधिकार के लिए खतरा है और यह विचार अर्बन नक्सल विचारधारा से मेल खाता है। दरअसल, सरकार अगली जनगणना में जातिगत गणना कराएगी।