कांग्रेस ने शेयर किया 'प्रेग्नेंसी और जीएसटी' का ग्राफिक
कांग्रेस ने X पर 'प्रेग्नेंसी और जीएसटी' का एक ग्राफिक शेयर किया है जिसमें प्रेग्नेंसी से जुड़ी सेवाओं और उत्पादों का ज़िक्र है। इस ग्राफिक में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पर 12%, सर्जिकल ड्रेसिंग्स पर 12%, अस्पताल का कमरा व ज़रूरी-जीवन रक्षक दवाओं पर 5% और ऐलोपैथिक दवाओं पर 12% जीएसटी लगाए जाने की बात कही गई है।