कांग्रेस ने संसद में जारी गतिरोध खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें
कांग्रेस ने संसद में जारी गतिरोध खत्म करने के लिए अपनी तीन 'नॉन-नेगोशिएबल मांगें बताई हैं। बकौल कांग्रेस, गृह मंत्री अमित शाह को छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित बर्बरता पर बयान देना चाहिए, सरकार को बताना चाहिए कि राम मंदिर के लिए मिले चंदे का क्या हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए।