कांग्रेस ने हिमाचल व उत्तराखंड में विधानसभा उप-चुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची
कांग्रेस ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा उप-चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने हिमाचल के हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा को जबकि उत्तराखंड के बद्रीनाथ से लखपत बुटोला और मंगलौर से काज़ी निज़ामुद्दीन को प्रत्याशी बनाया है। इन सीटों पर बीजेपी भी अपने उम्मीदवार उतार चुकी है।