हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कमेटी की प्रदेश, ज़िला व ब्लॉक कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिमाचल में पार्टी इकाई को भंग करने की स्वीकृति दी है। गौरतलब है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नई कार्यकारिणी गठन को लेकर मंज़ूरी मांगी थी।