कांग्रेस नेता को कैडबरी की चॉकलेट में रेंगता मिला कीड़ा, शेयर किया वीडियो
महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अक्षय जैन ने कैडबरी टेम्पटेशन रम ऐंड रेज़िन्स चॉकलेट में रेंगता हुआ कीड़ा मिलने का एक वीडियो X पर शेयर किया है। उन्होंने कहा, "मैं वर्षों से इसका वफादार ग्राहक हूं लेकिन यह अब तक का सबसे बुरा अनुभव है...कृपया इस मामले को देखें।" कंपनी ने खेद जताते हुए जैन से जानकारियां मांगी हैं।