कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा- MP की महिलाएं पीती हैं सबसे ज़्यादा शराब; बढ़ा विवाद
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक इंटरव्यू में कहा है, "पूरे देश में एमपी में सबसे ज़्यादा शराब की खपत है। देश में अगर महिलाएं कहीं सबसे ज़्यादा शराब पीती हैं तो वह एमपी है।" बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि पटवारी प्रदेश की महिलाओं को शराबी बता कर उनका अपमान कर रहे हैं।