कांग्रेस नेता ने पत्नी और 2 बेटों के साथ ज़हर खाकर छत्तीसगढ़ में की आत्महत्या
जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) में 66 वर्षीय कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने बीते 30 अगस्त को अपनी पत्नी और 2 बेटों के साथ ज़हर खा लिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पड़ोसी उनके घर पहुंचे और चारों को अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंचराम आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।