कांग्रेस में शामिल होंगे शहज़ाद पूनावाला? पवन खेड़ा से मिलने पर लगी अटकलें, उन्होंने दी सफाई
पूर्व बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला की हाल ही में पवन खेड़ा संग तस्वीरें सामने आने पर उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगने लगी हैं। इसपर पूनावाला ने सफाई दी, "मैं पायल मेहता के पिता की याद में आयोजित कार्यक्रम में था जहां पवन से मिला। पार्टी में शामिल होने की बातचीत सार्वजनिक शोक सभाओं में नहीं की जाती।"