कांग्रेस में हर कोई हरियाणा का CM बनना चाह रहा, बापू और बेटा दोनों दावेदार: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिसार में एक रैली में कहा, "कांग्रेस में हर कोई हरियाणा में मुख्यमंत्री बनने के लिए मारामारी कर रहा है।" उन्होंने कहा, "बापू (भूपेंद्र सिंह हुड्डा) भी दावेदार है और बेटा (दीपेंद्र हुड्डा) भी दावेदार है। दोनों मिलकर बाकियों को निपटाने में लगे हैं।" हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा।